..................... Ananya Panday, Tara Sutaria posters revealed from Student of The Year 2 - Hindi Filmibeat

'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' से डेब्यू- अनन्या पांडे, तारा सुतारिया का धमाकेदार LOOK

फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से टाईगर श्राफ के बाद अब एक्ट्रेसस अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें, दोनों एक्ट्रेस इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। कोई शक नहीं कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार यानि की 12 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। लिहाजा, अब इस सीक्वल को लेकर भी काफी बेसब्री है।

Student of The Year 2

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 पहले नवंबर 2018 को ही रिलीज होने वाली थी। फिर फिल्म को 6 महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया। लिहाजा, अब फिल्म के प्रमोशन को लेकर और खास ध्यान दिया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन डेब्यू सितारों के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में इस फिल्म से अनन्या और तारा की भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X