हॉट अनन्या पांडे ने पानी के अंदर की तैराकी, वीडियो देखकर दीवाने हुए फैंस!

अभिनेत्री अनन्या पांडे इस वक्त सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं और लगातार किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा बनती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जो कि उन्होने खुद ही पोस्ट किया था। हम बात कर रहे हैं उनके स्वीमिंग वीडियो का जो कि अनन्या पांडे ने साझा किया। अनन्या इस वीडियो में पानी के अंदर तैराकी करतीं नजर आ रहीं हैं और ये नजारा बेहद खूबसूरत है।

अनन्या पांडे ने वीडियो पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। अनन्या पांडे ने लिखा है.. 'हरे समुद्री कछुए के साथ तैरना - मेरे जीवन के सबसे विनम्र अनुभवों में से एक - हमारा ग्रह इतना बड़ा और सुंदर है और ऐसे अनोखे, शानदार जीवों का घर है - इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, हमें हर कीमत पर इसकी रक्षा करनी चाहिए।'

Recommended Video

Ananya Panday ने टू-पीस में समुद्री कछुए के साथ किया Scuba Diving, Viral Video | FilmiBeat

ananya panday, अनन्या पांडे

बता दें कि अभिनेत्री इस वक्त लगातार शानदार काम कर रहीं हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो खबर है कि अब वो शकुन बत्रा की फिल्म में काम करने वाली हैं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

इसके अलावा वो अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले शुरु हो चुकी थी। ईशान खट्टर के साथ कुछ समय पहले वो खाली पीली में धमाका कर चुकी हैं।

अनन्या पांडे उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो कि.. फिल्मों में आने से पहले भी काफी ज्यादा फेमस थीं और लोगों को पसंद थीं। अक्सर अनन्या पांडे अपने गर्ल गैंग के साथ भी सोशल मीडिया पर नजर आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X