अनन्या, शनाया और सुहाना की तिकड़ी ने फिर लगाई इंटरनेट पर आग, वायरल हुईं तस्वीरें

अक्सर देखा जाता है कि अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर एक साथ नजर आती रहती हैं। ये तीनों बचपन की दोस्त हैं और अक्सर उनको साथ में देखकर फैंस काफी खुश हो जाते हैँ। इस वक्त भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में तीनों नजर आ रही हैं।
शनाया, सुहाना और अनन्या के इस लुक पर लोग फिदा हो गए हैं। इन तस्वीरों के साथ अनन्या ने लिखा है, ''अप्रत्याशित की उम्मीद।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''लड़कियां देखते ही आ गए लाइक करने।''
एक का कहना था, ''यार कोई मुझे भी लाइक कर दो यार।'' एक ने लिखा, ''आप गैरेट देख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''अनन्या मैम, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं, आई लव यू मैम।'' एक का कहना है, ''मेरे सपनों की रानी।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन किसी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
पहली तस्वीर की अगर बात करें तो उसमें शनाया, सुहाना और अनन्या पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में चंकी पांडे और संजय कपूर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में अनन्या सेल्फी लेते हुए दिख रही हैं तो वहीं अगली तस्वीर में अनन्या और शनाया दोनों नजर आ रही हैं।
पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाली हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सुहाना के साथ जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications