अनन्या पांडे ने मुंबई साइबर पुलिस से मिलाया हाथ, साथ मिलकर करेंगी ये बड़ा काम!
अभिनेत्री अनन्या पांडे लगातार किसी ना किसी कारण सुर्खियों में रहती हैँ। इस समय भी कुछ ऐसा हुआ है कि फैंस उनके इस कदम को काफी सराह रहे हैं। दरअसल उन्होने मुंबई साइबर क्राइम पुलिस से हाथ मिलाया है। वो उनके साथ मिलकर सोशल मीडिया पर हो रही बदमाशी के खिलाफ जागरूगकता फैलाएंगी। अक्सर देखा जाता है कि लोग इसके शिकार होते हैँ। इसी को लेकर अनन्या पांडे पुलिस के साथ आईं हैं।
उन्होने बताया कि लोग किस तरह से सोशल मीडिया को साफ सुथरा रख सकते हैं और इस तरह के साइबर अपराधों से बच सकते हैं। अनन्या ने कहा.. 'हम आशा करते हैं कि यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी उपयोगकर्ताओं की भी मदद करता है।

साइबर स्पेस को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए वे जो काम कर रहे हैं वह वास्तव में सराहनीय है, यह बातचीत साइबरबुलिंग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक और कदम था।'
अनन्या पांडे ने कहा कि वो लगातार इससे जुड़ी रहेंगी और हर तरह से लोगों से बात करेंगी। अक्सर देखा जाता है कि सितारे भी सोशल मीडिया पर कई तरह की ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। इसके अलावा लोग किसी के भी अकाउंट पर भद्दे कमेंट करते हैं जो कि समाज में गलत संदेश लेकर जाता है।
इस प्लेटफॉर्म से सभी उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे लाइगर को लेकर बिजी हैँ। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications