कश लगाने में माहिर Ananya Panday ने कैमरे के आगे बोला झूठ, कहा- 'लाइटर पकड़ते ही मेरे हाथ कांपने लगे'

ananya panday

Ananya Panday Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बहुत कम समय में ही काफी नाम कमा लिया है। उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म 'खो गए हम कहां' में उनकी शानदार एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की लेकिन एक्ट्रेस को उनकी फिल्मों के लिए कम उनके बयानों के लिए ज्यादा जाना जाता है।

अनन्या पांडे (Ananya Panday) का हाल ही में एक वीडियो सामने जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट पीने के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के इस वीडियो में वो अपनी फिल्म 'खो गए हम कहां' के एक शॉट के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं, जहां वो कहती हैं उनका काम सिर्फ सिगरेट पीने लिए लाइटर जलाना था और मैं वो भी नहीं कर पा रही थी। मेरे हाथ कांप रहे थे और सेट पर लोग मुझ पर चिल्ला रहे थे कि लाइटर जलाओ और मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं कर सकती।

अनन्या पांडे ने इसी वीडियो में आगे कहा कि आपको एक ऐसा शॉट देना था जो कैमरे में एक दम रियल लगे और इसके लिए आपको रियल लाइफ में भी प्रैक्टिस करनी पड़ती है और हेल्दी भी नहीं होता है। इस वीडियो के दूसरे शॉट में अनन्या के फंक्शन में सिगरेट का बड़ी आसानी से कश लगाती नजर आती हैं। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर से अनन्या ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'हो सकता है इन्हें लाइटर जलाने से डर लगता हो, सिगरेट पीने से नहीं', दूसरे यूजर ने लिखा-'ये हमेशा फंस क्यों जाती है', तीसरे यूजर ने लिखा- 'ये इतनी अच्छी एक्टिंग फिल्मों में क्यों नहीं करती', चौथे यूजर ने लिखा- 'प्रैक्टिस करते करते आदत लग गई'।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव थे। ये फिल्म इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा भी था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का नाम 'कंट्रोल' है।

More from Filmibeat

Read more about: ananya panday ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X