ब्लैक ड्रेस में Ananya Panday का कातिलाना अंदाज, New York में एक कार्यक्रम के दौरान ढाया कहर!

अनन्या पांडे अपनी फिल्म के अलावा बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहतीं हैं और सोशल मीडिया पर फैंस के लिए धमाकेदार तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें नजर आ रहीं हैं जो कि सीधे न्यूयॉर्क से सामने आईं हैं। जी हां, अनन्या पांडे एक फैंसी कार्यक्रम में नजर आईं थीं और इस दौरान उनके लुक्स ने लोगों को दीवाना बनाया है। दुनिया के कुछ टॉप मॉडल्स के साथ अनन्या पांडे नजर आईं और ब्लैक ड्रेस में उनकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं।
अनन्या पांडे के साथ इस दौरान कई जानी मानी हस्तियां थीं जिसमें से कुछ के साथ उनकी तस्वीरें भी देखी गईं हैं। अनन्या पांडे ने इन तस्वीरों के साथ लिखा,
''एनवाईसी में @swarovski #OpenTheWonder डिनर में ऐसे भव्य, अद्भुत लोगों के साथ शामिल होना सम्मान की बात है। थैंक यू।'' इसके साथ साथ उन्होने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसपर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अनन्या पांडे अकेले पोज देती दिखीं
कुछ तस्वीरों में अनन्या पांडे अकेले पोज देती दिखीं तो कुछ में उनके साथ सुपर मॉडल इरीना शायक और मॉडल से अभिनेता बनीं इंद्या मूर नजर आ रहीं हैं।

फ्रीडा पिंटो के साथ
इसके अलावा अभिनेत्री ऑस्कर विजेता अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की। अनन्या पांडे इस कार्यक्रम में काफी खुश नजर आई हैं।
Recommended Video

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अनन्या पांडे कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अगले साल बड़ा धमाका कर सकतीं हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरें का इंतजार करते रहते हैं।

लाइगर में देखा गया था
आखिरी बार अनन्या पांडे को विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में देखा गया था। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। हालांकि स्टार्स का कहना था कि उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।


Click it and Unblock the Notifications











