Ananya Panday: अपने ग्लैमर लुक से हसीना ने धड़काया लाखों लोगों का दिल, तस्वीरें हुई जमकर वायरल

Ananya Panday: अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हमेशा ही अनन्या पांडे सुर्खियों में रहती हैं। आदित्य रॉय कपूर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने ग्लैमर लुक्स की वजह से चर्चा में आ गई है। बीती रात एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर ड्रेस में लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।
अनन्या पांडे का ग्लैमर लुक-
दरअसल बीती रात के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का लुक चर्चा का विषय बन गया है। अनन्या पांडे का कॉन्फिडेंस प्लस ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो इस दौरान अनन्या पांडे ब्राउन कलर की ड्रेस पहने पहुंची थीं। चॉकलेटी ब्राउन मिनी स्किन फिट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने सेम शेड स्टॉकिंग्स कैरी की थीं।
स्टाइलिश ड्रेस के साथ अनन्या ने ब्लैक बूट्स पहने थे। बिना किसी ज्वेलरी के एक्ट्रेस ने अपना लुक ब्राउन शेड मेकअप के साथ पूरा किया था। एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल की बात करें तो अनन्या ने बालों को पीछे की तरफ कॉम्ब करके ओपन छोड़ा था।
खैर ये पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर इस तरह से अपने लुक्स के लिए चर्चा में आई हो। वर्तमान समय में एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, एक्ट्रेस नए नए लुक्स में दिखाई दे रही हैं और फैंस उनको पसंद भी कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट-
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाली हैं। अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां', नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस के पास दो तीन नए नए प्रोजेक्ट्स भी पाइप लाइन में भी है।


Click it and Unblock the Notifications
