'तुम्हारे पैर टूथपिक जैसे हैं..', जब Ananya Pandey हुईं थीं बॉडीशेम, बोलीं- कई बार शब्द बहुत गहरे असर करते हैं

Ananya Panday On Body Shaming: अनन्या पांडे बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस बन गई हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अभी तक वह काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन कई बार उनको स्टार किड होने की वजह से ट्रोल कर दिया जाता है तो कभी उनको अपनी फिजीक की वजह से बातें सुनने को मिलती हैं।
अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनको बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। फोर्ब्स इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि स्कूल में कई बार उनको अलग-अलग नाम से बुलाया जाता था और लोगों की ये बातें उनको बहुत बुरी भी लगती थी।
अनन्या पांडे ने इस दौरान बताया कि एक एक्टर होने की वजह से ब्यूटी स्टैंडर्ड मेंटेन रखने का प्रेशर रहता है। एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "आपको ऐसा लगता है कि मैं अपने शरीर से बहुत खुश रहती हूं और मैं ब्यूटी स्टैंडर्ड पर भी खरी उतरती हूं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
अनन्या पांडे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ सुना है। मैं अपनी बॉडी को लेकर हमेशा बहुत ज्यादा इनसिक्योर भी रहती हूं। ऐसा मेरे साथ में बचपन से है। जब मैं स्कूल में पढ़ती थी तो लोग कहते थे कि तुम कुबड़ी हो, तुम्हारे पैर बिल्कुल टूथपिक की तरह है। जैसे चिकन के होते हैं और तुम फ्लैट स्क्रीन टीवी हो।"
एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे लोग कहते थे कि तुम्हारी बाहों पर इतने ज्यादा बोल क्यों है? इस तरीके की बातें जब आप बड़े हो रहे होते हो तो लोगों के ऐसे शब्द आप पर बहुत ज्यादा असर डालते हैं। आज भी मुझे बहुत अच्छे से याद है कि लोगों ने मुझे तब क्या कहा था और किसने मुझे क्या कहा।"
अनन्या पांडे ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "12 साल के बाद यह मायने रखता है कि शब्द कितने ज्यादा फील होते हैं।" जानकारी के लिए आपको बता दें की अनन्य पांडे ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया को लीड किरदार में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











