..................... Ananya Panday ने पोस्ट कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की ऐसी तस्वीरें Ananya Panday posted pictures of her birthday celebration, people said - 'Aditya Roy Kapoor clicked' - Hindi Filmibeat

Ananya Panday ने पोस्ट कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की ऐसी तस्वीरें, लोग बोले- 'कैमरामैन आदित्य रॉय कपूर है'

ananya panday, birthday

अनन्या पांडे इस वक्त अपने जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन और डिनर की कुछ तस्वीर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो कई जगहों पर अलग अलग एक्टिविटी कर रही हैं लेकिन डिनर की तस्वीरों ने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

काफी समय से खबरें हैं कि अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। इस वेकेशन पर सिर्फ अनन्या की तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि अनन्या के साथ आदित्य भी हैं और वही उनकी ये तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ अनन्या ने कैप्शन लिखा था, ''25!!!!! इतनी खान और धूप से भरपूर, धन्यवाद, धन्यवाद, सभी प्यार और अच्छी भावनाओं के लिए धन्यवाद। इसके अलावा मैंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले तीन इंद्रधनुष देखे और मुझे ऐसा लग रहा है कि यह एक इशारा है।''

इसके बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इन तस्वीरों को नाइट मैनेजर ने लिया है।'' एक का कहना है, ''कहां है नाइट मैनेजर?'' एक यूजर ने लिखा, ''कैमरा मैन हैं आदित्य रॉय कपूर।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। कई सितारों ने भी अनन्या को विश किया है।

इस लिस्ट में रणवीर सिंह, वाणी कपूर, आयुष्मान खुराना और गौहर खान भी शामिल हैं। वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया।

हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था। उन्होने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। हालांकि कई प्रोजेक्ट्स को लेकर वो अभी भी काम कर रही हैं।

Read more about: ananya panday birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X