अनन्या पांडे ने जिया कहो 'ना प्यार है' मोमेंट, लेकिन कौन है साथ में? खुद किया खुलासा!
अभिनेत्री अनन्या पांडे कितनी फिल्मी हैं ये तो सभी जानते हैं। अक्सर वो किसी ना किसी तरह से ये बात जाहिर भी करती रहती हैँ। लेकिन इस समय उन्होने कुछ ऐसा किया है जोकि काफी चर्चा में है। दरअसल उन्होने कहो ना प्यार है मोमेंट खुद के साथ रिक्रिएट किया है। उन्होने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जो कि बीच की हैं और वो साथ में एक जैकेट पहने नजर आ रहीं हैँ। अनन्या पांडे ने इस तस्वीरों के साथ लिखा है..
'मेरा कहो ना प्यार है मोमेंट खुद के साथ, और ये कभी खत्म नहीं होगा।' अनन्या ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हैं और कई तरह एक्सप्रेशन के साथ काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफें कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो खबर है कि अब वो शकुन बत्रा की फिल्म में काम करने वाली हैं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
इसके अलावा वो अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले शुरु हो चुकी थी। ईशान खट्टर के साथ कुछ समय पहले वो खाली पीली में धमाका कर चुकी हैं।
काफी कम ऐसा देखा जाता है कि करियर के शुरुआत में ही किसी स्टार को इतना ज्यादा प्यार मिला हो और काफी आगे बढ़ गया हो। अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने काम की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications