हॉट बहन के साथ अनन्या पांडे ने न्यूयॉर्क में गिराई बिजली, किम कदर्शियन भी पांडे सिस्टर्स के सामने...

ananya panday

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर किसी क्वीन से कम नहीं हैं और अक्सर उनको लेकर चर्चा होती रहती हैँ। इस वक्त उनके नए इंस्टाग्राम पोस्ट ने सामने आकर बवाल कर दिया है। दरअसल इस दौरान अनन्या पांडे न्यूयॉर्क में थीं और कुछ बड़ी शख्सियतों के साथ पोज दे रहीं थीं।

अनन्या पांडे का लुक इस दौरान काफी बोल्ड लग रहा है और ट्रांसपेरेंट ड्रेस में वो कमाल लग रहीं हैं। अनन्या पांडे ने नीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

अनन्या ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "NYC में @swarovski फ्लैगशिप स्टोर के खुलने पर एक कैंडी स्टोर में एक बच्चे की तरह महसूस हुआ और इस बात से उबर नहीं पा रही हूं कि नया @skims x @swarovski कलेक्शन कितना शानदार है, इसके लिए @giovannaengelbert को धन्यवाद। मेरे साथ, आप सबसे अच्छे हैं!"

अनन्या पांडे इस दौरान अकेले नहीं थीं बल्कि उनके साथ उनकी बहन रिसा पांडे भी पहुंची थीँ। अनन्या ने इस दौरान किम कार्दशियन, एशले ग्राहम, सेरेना विलियम्स और फ्रीडा पिंटो जैसे सितारों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईँ।

उनके पोस्ट की पहली तस्वीर की बात करें तो इसमें अनन्या पांडे स्टोर पर अकेले पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके आगे आप नजर डालेंगे तो अनन्या किम कार्दशियन के साथ दिखेंगी। रिसा पांडे ने इस दौरान काफी हॉट ड्रेस पहनी थी और मॉडल एशले ग्राहम के साथ पोज देती हुईं नजर आईं।

उनकी इन तस्वीरों के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं जिसमें सुहाना खान तक शामिल हैं। सुहाना खान ने अनन्या की जमकर तारीफ की है। अक्सर देखा जाता है कि ये सभी बेस्ट फ्रेंड्स एक दूसरे की तस्वीरों के तारीफ करती रहती हैं। फिलहाल आप देखिए अनन्या का ये पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X