Alanna की शादी में पापा संग अनन्या पांडे ने खूब जमाई महफिल, 'सात समंदर पार' पर किया धमाकेदार डांस

ananya

Ananya Panday Dance Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी कजिन बहन अलाना पांडे की शादी में जमकर मस्ती करते नजर आईं। शादी से जुड़े हर फंक्शन में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या पांडे ने इस दौरान अपने पिता चंकी पांडे और मां भावना पांडे के साथ पापाराजी को भी खूब पोज दिया। हल्दी से लेकर मेहंदी, संगीत और शादी में अनन्या पांडे छा गई हैं।

अलाना पांडे की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन अब अनन्या पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने कजिन भाई अहान पांडे और पापा चंकी पांडे के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनन्या पांडे दिव्या भारती के पॉपुलर गाने 'सात समंदर पार' पर जमकर ठुमके लगाते दिख रही हैं।

वीडियो में पहले अनन्या पांडे अपने भाई अहान के साथ डांस कर रही हैं और तभी अचानक दोनों के साथ चंकी पांडे की भी एंट्री होती है और उसके बाद अनन्या पांडे और चंकी पांडे की साथ में परफॉर्मेंस देखने लायक है। पापा और बेटी की इस जोड़ी ने बहन की शादी में महफिल जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह वीडियो बेहद प्यारा है और तीनों की आपस में बॉन्डिंग भी साफ नजर आ रही है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड बबल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें पाउडर ब्लू साड़ी में अनन्या पांडे कहर बरपाती दिख रही हैं। वहीं, आस पास मौजूद लोग अनन्या पांडे, अहान और चंकी पांडे को चीयर करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कॉमेंट भी किया है। कई लोगों ने चंकी पांडे और अनन्या की जोड़ी को क्यूट कहा है। कई यूजर ने लिखा है- यह बहुत कूल है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- वो एक अच्छी डांसर है। एक और यूजर ने लिखा है- पापा और बेटी की जोड़ी कमाल की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X