अनन्या पांडे ने रैंप पर उतरकर दिया जोर का झटका, अदित्य रॉय कपूर संग वेकेशन के बाद हो गई हैं और भी बोल्ड

Ananya Pandey Ramp Walk: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर छाई हुई हैं। हसीना हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ प्राइवेट वेकेशन पर स्पॉट हुई और दोनों की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर कहर काट दिया। इसके बाद दोनो के मूवी डेट की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। वहीं अब अनन्या पांडे का रैंप लुक सोशल मीडिया पर कहर काट रहा है।
अनन्या पांडे हाल ही में फैशन शो में अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई रैंप पर उतरीं चो हर किसी की नजरें उनके टोन्ड बदन पर जा थमी। इस दौरान अनन्या पांडे गोल्डन लुक में बला से खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। इसके साथ ही अनन्या पांडे का कॉन्फिडेंस भी अलग ही लेवल पर दिखाई दे रहा था।
हसीना के लुक की बात करें तो अनन्या पांडे गोल्डन ब्रालैट और हाई थाई स्लिट स्कर्ट में हाई हील्स पहने नजर आई। इसके साथ ही अनन्या ने गोल्डन मेकअप किया हुआ था। एसेसीरीज के नाम पर अनन्या ने सिर्फ और सिर्फ ईयरपीस कैरी किए थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बालों को वेवी करके खुला छोड़ा हुआ था।
अनन्या पांडे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं और उनको काफी प्यार यहां से मिलता है। वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था।


Click it and Unblock the Notifications