अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा की मस्ती, शेयर की PHOTOS- संजय कपूर ने किया कमेंट
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। शनाया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। बीते दिन शनाया ने अपनी दोस्त अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ गर्ल्स नाइट एन्जॉय किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
शनाया कपूर, अनन्या पांडे, नव्या नवेली और सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं और अक्सर साथ वक्त गुजारती हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी कर रही हैं। नव्या ने बिजनेस की शुरुआत की है। वहीं, अनन्या और शनाया ने बॉलीवुड का रास्ता चुना है।

शुक्रवार की रात अनन्या, शनाया और नव्या ब्लैक टॉप एंड जीन्स में मस्तीभरे अंदाज में तस्वीरें खिंचाते आए। शनाया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- my kinda crazy.. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग तीनों स्टारकिड्स के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications