..................... Ananya Panday leaked the number of shah rukh khan daughter Suhana Khan, said- She did not pick my call - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे ने कर दिया अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान का नंबर लीक, बोलीं- उसने मेरा फोन नहीं उठाया तो मैंने...

Ananya Panday

Ananya Panday leaked the number of shah rukh khan's daughter Suhana Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी ब्रेकअप और अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों अनन्या पांडे अपनी फिल्म CTRL को लेकर खास सुर्खियों में है। जो आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अनन्या लगातार इंटरव्यू दे रही थीं, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बताया कि किस तरह से उन्होंने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान का नंबर लीक कर दिया था।

अनन्या पांडे ने कर दिया सुहाना खान का नंबर लीक

अनन्या पांडे ने नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर कुछ कॉमेडियन के साथ बातचीत की। इस दौरान अनन्या पांडे ने अपनी लाइफ की उन दो घटनाओं के बारे में बात की जिस बारे में अनन्या ने आज तक किसी को नहीं बताया। अनन्या बताती हैं कि वह एक बार सुहाना खान का नंबर लीक कर चुकी हैं। अनन्या कहती हैं कि 'एक बार जब मैंने सुहाना को कॉल किया था तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया था तो मैंने गुस्से में स्क्रीनशॉर्ट लेकर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लगा दिया था। जिसमें उसका नंबर साफ दिख रहा था। तो इस तरह सुहाना का नंबर लीक हो गया था।'

खुद का नंबर भी कर चुकी हैं लीक
अनन्या आगे कहती हैं कि वह खुद का नंबर भी लीक कर चुकी हैं। दरअसल वह एक कॉन्फ्रेंस में थीं। जहां उनका एक इंटरव्यू होना था। वहां किसी ने कुछ काम के लिए उनका नंबर मांगा तो उन्होंने भी अपना नंबर दे किया, लेकिन तब तक इंटरव्यू शुरू हो चुका था। इतना ही नहीं अनन्या ने आगे कहा कि उन्होंने भी मेरे नंबर सहित यूट्यूब पर कंटेंट डाल दिया था तो ऐसे में मेरा भी नंबर लीक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X