अनन्या पांडे ने शेयर की अपनी लेटेस्ट हॉट बिकिनी PICS, सुहाना खान ने किया कमेंट, तस्वीरें वायरल
अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कहर ढाया हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो चुकी है। समुद्र किनारे अनन्या की हॉट बिकिनी पिक्स को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं, बल्कि सुहाना खान ने भी अनन्या की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इंडियन हो वेस्टर्न अनन्या अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

हाल ही में अनन्या ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था, जिससे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रिंटेड बिकिनी में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। बिकिनी में अनन्या का लुक ग्लैमरस होने के साथ बेहद सेक्सी भी है।

सेलेब्स ने किया कमेंट
अनन्या की इन तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। अनन्या की दोस्त सुहाना खान ने लिखा"Wowwww." वहीं, भूमि पेडनेकर ने फायर इमोजी पोस्ट किया.. और हुमा कुरैशी ने लिखा- "Bomb"..

तगड़ी फैन फॉलोइंग
इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे को 20 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।

शकुन बत्रा की फिल्म
अनन्या की आने वाली फिल्मों में शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे। ये फिल्म फरवरी 2022 में रिलीज होगी।

लाइगर
इसके अलावा उनकी अगली फिल्म होगी पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही लाइगर। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी और तेलुगू भाषा में होगी। इसके अलावा लाइगर कई और भाषाओं में डब होगी।

ट्रोल भी होती हैं अनन्या
अनन्या पांडे एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं। पिता की तरह अनन्या भी अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। उन्होंने फिल्म 'स्टूटेंड ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और काफी पॉपुलैरिटी बटोरी है। हालांकि स्टारकिड होने की वजह से अनन्या को काफी ट्रोल भी किया गया है।

सुहाना से दोस्ती
अनन्या पांडे शहारुख खान की बेटी सुहाना खान की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने बचपन से साथ में वक्त गुजारा है और अक्सर तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

बॉलीवुड डेब्यू
अनन्या के लिए साल 2019 काफी खास रहा है। इसी साल उन्होंने करण जौहर की फिल्म "स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2" से बॉलीवुड में डेूब्यू ली है, वहीं दिसंबर में आई "पति पत्नी और वो", जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।


Click it and Unblock the Notifications