Ganesh Utsav: मुकेश अंबानी के घर मनाया बॉलीवुड सितारों ने गणेश उत्सव, अनन्या-कियारा और करीना ने लगाए चार चांद

Ganesh Utsav 2024: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर पर हर एक फंक्शन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। अंबानीज़ हर एक फंक्शन के लिए बिजनेस वर्ल्ड के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों को बुलाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी गणेश उत्सव के मौके पर सितारों की महफिल जमी मिली। चलिए देखते हैं कि किस-किस सितारे ने लिया बप्पा का आशीर्वाद।
सैफ-करीना
बता दें कि इस खास मौके पर सैफ और करीना भी पहुंचे थे। इस फंक्शन में करीना कपूर रेड कलर का बहुत ही खूबसूरत सूट पहने दिखीं इसके साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा और लंबे हैवी इयरिंग कैरी किए थे। जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर सैफ की बात करें तो सैफ ने भी वाइफ के साथ ट्यूनिंग सेट करते हुए रेड कलर का कुर्ता और धोती पहनी थी। दोनों की जोड़ी फंक्शन में चार चांद लगा रही थी।
कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा
अंबानी हाउस के फंक्शन में हर बार ही अपनी एंट्री से रौनक जमाने वाले सिड कियारा इस बार भी छाए रहे जहां कियारा आडवाणी सफेद रंग का अनारकली सूट पहने नजर आईं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टाइलिश गुजराती कुर्ता और सफेद ट्राउजर पहने नजर आए। दोनों के लुक ने फंक्शन में चार चांद लगा दिए।
सलमान खान
सलमान खान गणेश उत्सव में कैजुअल लुक में नजर आए। उनका सिंपल लुक भी फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
श्रद्धा कपूर
स्त्री 2 से धूम मचाने वाली श्रद्धा कपूर भी अंबानी हाउस के फंक्शन में नजर आईं। लाल रंग के शरारे में श्रद्धा कपूर का सिंपल लुक देखने को मिला।
अनन्या पांडे
इस बार तो अनन्या पांडे के लुक ने जमकर तारीफें बटोरी हैं। न्यूड कलर की साड़ी डीप नेक ब्लाउज और स्टाइलिश ज्वैलरी के साथ लुक सबसे हटके लगा। हर कोई अनन्या की तारीफ करता दिखा।
सारा अली खान
बात सारा अली खान की करें तो उन्होंने मल्टी कलर का घेरदार लहंगा पहना था। लाइट ज्वैलरी और सिंपल मेकअप में सारा बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications