Ananya Panday इस 'कपूर' एक्ट्रेस की हैं बहुत बड़ी फैन? वैनिटी वैन में आज भी लगी है तस्वीर!

अनन्या पांडे जिन्होने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी इस वक्त वो कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। अनन्या पांडे के पास फिल्मों की कमी नहीं रहती है और यही कारण है कि वो कभी फ्री नहीं होती।
लेकिन इस वक्त अनन्या का एक बयान सामने आया है और उन्होने खुलासा किया है कि वो किस अभिनेत्री की बहुत बड़ी फैन हैं। यहां तक कि अनन्या पांडे उस अभिनेत्री की तस्वीर अपने वैनिटी वैन में रखती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जो कि लंबे समय तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं और सभी सितारों के साथ काम किया।
अनन्या पांडे ने बताया है कि वो करिश्मा कपूर के परिधान फैशन की प्रशंसक रही हैं और उनकी वैनिटी वैन में एक दीवार पर उनकी तस्वीर लगी हुई है। अनन्या का कहना है कि हीरो नंबर 1, फिजा और जुबैदा जैसी फिल्मों की स्टार करिश्मा एक ट्रेंडसेटर रही हैं।
इसको लेकर अनन्या पांडे बात कर रहीं थीं उन्होने खुद खुलासा करते हुए कहा, "मैं करिश्मा कपूर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और मेरी वैनिटी वैन की शीशे वाली दीवार पर उनकी एक तस्वीर लगी हुई है। मुझे उनका फैशन बहुत पसंद है। वह हमेशा इसके साथ मस्ती करती हैं और ट्रेंड सेट करती हैं।वह एक बड़ी प्रेरणा रही हैं।''
अनन्या पांडे के इस खुलासे के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर उन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जो कि 90 के दशक में छाई हुईं थीं। हर दूसरी या तीसरी फिल्म का हिस्सा वो रहती थीं। जाने कितने शानदार गाने और सीन्स करिश्मा के यादगार हैं।
अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर वो ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं और ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती है।


Click it and Unblock the Notifications