"फ्लर्टिंग या हैरेसमेंट...", डिज़ाइनर ने सरेआम अनन्या पांडे की कमर पर घुमाया हाथ, भड़के फैन्स

Ananya Panday Touched By Designer Gaurav Gupta: अनन्या पांडे बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह हाल ही में मुंबई के एक फैशन शो में नजर आई थी। जहां पर उन्होंने शो स्टॉपर बनाकर रैंप वॉक किया। इस दौरान उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आया। लेकिन शो खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद काफी लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

Ananya Panday

अनन्या पांडे ने किया रैंप वॉक

दरअसल, अनन्या पांडे हाल ही में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के शो में शो स्टॉपर बनी हुई नजर आई। जहां पर एक्ट्रेस ने डिजाइनर का बेहद ही खूबसूरत सफेद कैमेलिया ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था। जिसमें उन्होंने रैंप वॉक भी की। आउटफिट में 2600 कैमेलिया पेटल्स लगाए गए हैं और इस लहंगे में अभिनेत्री भी काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस दौरान अन्य ने अपने लुक के साथ कुछ ज्वेलरी और एक नोज पिन भी कैरी किया।

डिज़ाइनर ने अनन्या की कमर पर किया टच

लेकिन यह शो खत्म होने के बाद में अनन्या पांडे को डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ में स्टेज पर देखा गया। जिनके साथ में उन्होंने कमरे पर खूब पोज़ भी दिए। हालांकि एक्ट्रेस के साथ इस दौरान गौरव गुप्ता थोड़े 'टची' होते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री की कमर पर हाथ घुमाया। जो कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डिज़ाइनर गौरव गुप्ता की हरकत पर भड़के फैन्स

डिजाइनर गौरव गुप्ता की इस हरकत के बाद फैन्स काफ़ी नाराज नजर आए। उन्हें अनन्या के साथ हुआ यह बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। कुछ लोग तो अनन्या से भी सवाल करते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेत्री ने भी डिज़ाइनर को ऐसा करने से इनकार या रोका नहीं। अब ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। अब देखना ये होगा कि आख़िरकार अनन्या का इसपर क्या रिएक्शन होता है।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार 'चांद मेरा दिल' में देखा गया था। जो फ़िल्म मई में रिलीज़ की गई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसको कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला और बाद में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा चुका है।

Read more about: ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X