Ananya Panday ने 'मछरदानी'वाली ड्रेस में किया रैंप वॉक, माथा पकड़कर लोग बोले- 'उर्फी जावेद पार्ट 2'

Ananya Panday Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने पिछले साल कई बार सुर्खियां बटोरीं। करियर के लिहाज से बीता साल उनके लिए बहुत अच्छा रहा क्योंकि वह दो सफल फिल्मों - 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' - का हिस्सा थीं और आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफवाह भरे रिश्ते ने भी सभी का ध्यान खींचा। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अनन्या पांडे ने हाल ही में पेरिस हॉटे कूटोर वीक के लिए रनवे पर चलने के बाद सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या ने डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया और कहा जा रहा है कि वह इस कार्यक्रम में भारतीय डिजाइनर का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
इस शो में अनन्या को एक काले रंग के आउटफिट में देखा गया, अनन्या ने हाथ में एक गोल जाल सा ले रखा था, जिसमें एक ड्रेस बनी हुई थी। सामने से देखने पर ऐसा लग रहा था कि वो ड्रेस खुद अनन्या ने पहनी है, जबकि असल में वो ड्रेस उस जाल पर ही बनी हुई थी।
अनन्या ने अपने बालों को बड़े करीने से जूड़ा बना रखा था और हाई हील्स में वो रैंप पर काफी कॉन्फिडेंस के साथ चलती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन अनन्या इसी लुक की वजह से ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। कई लोगों ने तो उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी कर दी।
इस बीच एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'खो गए हम कहां' के बाद, अनन्या पांडे अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हो रही हैं, जो विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित एक साइबर-थ्रिलर है, जिसका नाम अभी कंट्रोल रखा गया है। गैलाट्टा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि जब फिल्म निर्माता ने पहली बार उनसे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए कहा तो वह "सदमे में" थीं।
अनन्या ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उन्हें यह फिल्म मिल गई है। "विक्रम सर के साथ काम करना वास्तव में एक सपना था क्योंकि मैंने 'उड़ान' अनगिनत बार देखी है। यह मेरी मां की पसंदीदा फिल्म है। सबसे पहले, जब मेरी टीम ने कहा कि विक्रम सर आपसे मिलना चाहते हैं, तो मैंने कहा, 'किसलिए? वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं?' और जब मैं उनसे मिली, तो मैंने उनसे पूछा, 'क्या आप श्योर हैं कि आप इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं?"


Click it and Unblock the Notifications