'मेरा पार्टनर लड़कियों की हॉट तस्वीरें लाइक करता है तो...' अनन्या पांडे ने इशारों इशारो में दे डाली चेतावनी

Ananya Panday On Her Relationship- अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ काफी समय से जुड़ रहा है और ये बात सभी जानते हैं। हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता कुबूल नहीं किया है।
लेकिन हर वक्त दोनों साथ में स्पॉट होते रहते हैं। अब अनन्या पांडे ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों हिस्सा है। उन्होने बताया है कि वो अपने प्यार और बॉयफ्रेंड को लेकर किस तरह से सोचती हैं और कितनी पजेसिव हैं।
अनन्या पांडे का कहना है कि, ''अगर वह अपने पार्टनर को किसी और लड़की की हॉट तस्वीरें पसंद करती हुई पाती हैं तो वह निश्चित रूप से पजेसिव हो जाती हैं।'' इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसा फेक अकाउंट उनके पास है जिससे वो नजर रखती हैं?
दिवा ने कहा कि, ''इसकी आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसके पास अपना खुद का खाता है।'' अब अनन्या पांडे ने ये बात किसके लिए कही है ये तो लोग खुद ही समझें। इसके अलावा अनन्या ने सिचुएशनशिप को लेकर कहा कि, "मुझे स्थितियों से नफरत है।
मुझे यह शब्द ही पसंद नहीं है। इसके अलावा, मैं डेटिंग ऐप पर नहीं हूं और न ही मैं सोशल मीडिया पर अपने रिश्तों के बारे में बात करती हूं। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो अलग रिश्ते की स्थिति का दिखावा करेगा, सिर्फ सोशल मीडिया के लिए।"
अनन्या पांडे के ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि आदित्य रॉय कपूर इस पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट पर वो लगातार काम कर रही हैं।
हालांकि काफी समय से उनको एक बड़ी हिट की तलाश भी है। साल 2024 को वो काफी खास बनाना चाहती हैं, उनको कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश है। फिलहाल वो उनकी तरफ से किसी तरह की फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications