ब्रेकअप का दर्द झेल नहीं पा रही हैं अनन्या पांडे, रोते-रोते बोलीं- मैंने उनको 75 बार कॉल किया था फिर भी...

Ananya Panday

Ananya Panday Breakup pain: अनन्या पांडे (Ananya Panday ) बॉलीवुड की क्यूट और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। अपनी फिल्मों के साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि कुछ समय से अनन्या पांडे बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय से उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हैं बताया जा रहा है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। जिसके बाद से अनन्या पांडे भी कम ही पब्लिक एरिया में नजर आती हैं।

ब्रेकअप की बात करके रो पड़ीं अनन्या पांडे
हाल ही में अनन्या पांडे का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे, नेहा धूपिका के टॉप शो 'नो फिल्टर नेहा' में जाती हैं जहां उनसे उनके ब्रेकअप के बारे में सवाल किया जाता है। पहले तो इस सवाल को सुनकर अनन्या पांडे इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन बाद में वह कहती हैं कि 'मैंने मेरे पार्टनर को 60 से 75 बार कॉल किया था, लेकिन कोई भी रिस्पांस नहीं आया। मेरी क्या गलती थी...मैं अब अपने से दूर किसी को नहीं देख पाती। मुझे ये स्पेस अच्छा नहीं लग रहा है यह अच्छा नहीं हुआ'। इस बात को कहकर अनन्या पांडे रोना शुरू कर देती हैं, वहीं पास बैठी नेहा उन्हें संभालती हैं।

2 सालों से कर रही थीं डेट
ऐसा बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दोनों एक दूसरे को 2 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों कई बार विदेश वेकेशन पर भी जा चुके हैं, वहीं दोनों के अलग होने की खबर ने फैन्स को झटका दिया है। फिलहाल तो आपको बता दें कि अनन्या पांडे इन दिनों अंबानी फैमिली की पार्टी में शामिल हैं। जी हां, बताया जा रहा कि वह अनंत राधिका के प्री वेडिंग के लिए इटली गई हैं। उनके साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर भी उनके साथ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X