..................... Ananya Panday drops photos from her Dehradun trip, BFF Suhana Khan comments - Hindi Filmibeat

Ananya Panday ने देहरादून की वादियों से शेयर की खूूबसूरत फोटोज, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने भी हारा दिल

ananya-panday-drops-photos-from-her-dehradun-trip-bff-suhana-khan-comments

Suhana Khan comments on Ananya Panday pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची थीं, जहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या वहां अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म शंकरा की शूटिंग कर रही हैं।

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी देहरादून ट्रिप की झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उत्तराखंड की खूूबसूरत वादियों के साथ साथ अनन्या अपनी टोन्ड बॉडी भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "देहरादून में बिजनेस।"

बता दें, इंस्टाग्राम पर अनन्या को 24.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। अनन्या पांडे के देहरादून वाली तस्वीरों को भी फैंस से काफी प्यार मिल रहा है।

सुहाना खान ने दिया रिएक्शन

जहां कुछ उनकी तस्वीरों को क्यूट बोल रहे हैं.. वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने भी तस्वीरों पर कमेंट किया है। सुहाना ने अनन्या की तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए कमेंट बॉक्स में बहुत सारे दिल वाले इमोजी पोस्ट किये हैं।

फिल्मों की बात करें तो अनन्या की पिछली फिल्म लाइगर थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में 'ड्रीम गर्ल 2' है, जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।

Read more about: ananya panday suhana khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X