मेरे पापा घर में तौलिए में घूमते हैं: अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण को बताया घर ना बुला पाने का कारण
अनन्या पांडे उन युवा स्टार्स में से हैं जो अक्सर ही अपने मज़ेदार और बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। आजकल अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा के साथ अपनी फिल्म गहराइयां प्रमोट कर रही हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि अनन्या कभी अपना खाना किसी के साथ शेयर नहीं करती हैं।
इतना ही नहीं, फिल्म की टीम ने ये भी बताया कि अनन्या ने कभी उन्हें अपने घर पर आने का न्योता भी नहीं दिया। इस पर अनन्या तपाक से बोल पड़ीं - मैं तुम लोगों को घर इसलिए नहीं बुलाती हूं क्योंकि मेरे पापा पूरे घर में तौलिए में घूमते रहते हैं। अब जिसको आना है आ जाओ।

ये सुनकर सभी हंस पड़े। वहीं फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा का कहना था कि मुझे अभी से इस पर memes बनते दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे की बातों ने लोगों को लोटपोट कर दिया। लेकिन अनन्या इन सभी बातों को हल्के में लेती हैं। यहां तक कि उन पर बने memes और मज़ाक को भी ज़्यादा तूल नहीं देती हैं।

संघर्ष पर दिया था बयान
इससे पहले, अनन्या पांडे ने राजीव मसंद के साथ न्यूकमर्स के एक इंटरव्यू में कहा था कि स्टारकिड्स को भी संघर्ष करना पड़ा था। अनन्या का कहना था कि मेरे पिता को कभी धर्मा प्रोडक्शन्स ने साईन नहीं किया। मेरे पिता ने कभी इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नहीं की। मेरे पिता को कभी कॉफी विद करण पर नहीं बुलाया गया। मेरे लिए ये सब उपलब्धियां हैं जो मैंने हासिल की है। बस अनन्या की इस बात के चलते उन्हें काफी सालों तक ट्रोल किया गया।

टोनी स्टार्क के साथ तस्वीर
फराह खान के एक चैट शो में अनन्या पांडे चंकी पांडे के साथ पहुंची। वहां से जब अनन्या ने ये तस्वीर शेयर की तो उन्होंने अपने पिता की तुलना मशहूर हॉलीवुड एक्टर टोनी स्टार्क के साथ कर दी थी। इसके बाद तो अनन्या पर memes की बारिश हो गई।

Bollywood wives में भी दिया बयान
बॉलीवुड wives में अनन्या पांडे ने अपनी मां भावना पांडे से बात करते हुए कहा कि आप और पापा इतनी गालियां देते हैं कि बचपन में मुझे लगता था कि मेरा नाम ही Fuck है। फैन्स को ये लाइन हज़म नहीं हुई क्योंकि ये लाइन, मशहूर हॉलीवुड स्टार khloe kardashian ने अपने एक शो में अपनी मां के लिए बोली थी। बस फिर क्या था, अनन्या पांडे को एक बार फिर से ट्रोल किया गया।

पॉज़िटिव अप्रोच से जीत लेती हैं दिल
गौरतलब है कि अनन्या पांडे, हमेशा पॉज़िटिव अप्रोच के साथ दिल जीत लेती हैं। ये सीख उन्हें अपने माता पिता से मिली है। उनके पिता चंकी पांडे से अनन्या ने हमेशा ये सीखा है कि बॉलीवुड में हर कोई स्टार नहीं बन सकता। और स्टारडम कभी भी जा सकता है। वहीं उनकी मां भावना पांडे से अनन्या ने ज़मीन से जुड़े रहना सीखा है।

पापा के बेहद करीब
अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे के बेहद करीब हैं। जब अनन्या ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें केवल इस बात के लिए ट्रोल किया गया था कि वो चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या पांडे के साथ ये मज़ाक फराह खान ने भी हल्के फुल्के तरीके से करते हुए कहा था कि मुझे यकीन ही नहीं होता है अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी है।

बढ़ रही हैं आगे
अनन्या पांडे धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाईगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो इशान खट्टर के साथ खाली पीली में दिखाई दीं। वहीं कार्तिक आर्यन के साथ पति, पत्नी और वो में दिल जीता। अब गहराइयां के लिए अनन्या पांडे को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्दी ही विजय देवरेकोंडा के बॉलीवु़ड डेब्यू लाईगर और इसके बाद फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म खो गए हम कहां में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











