..................... ananya panday did prediction after seeing alanna panday's baby bump - Hindi Filmibeat

बहन के बेबी बंप को देख अनन्या पांडे ने की भविष्यवाणी, बोलीं- बेटी भी तो हो सकती है...

ananya panday

Ananya panday-alanna panday Viral Video: अलाना पांडे इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी को लेकर लाइमलाइट में हैं। जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वे किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। कभी वो फोटोशूट करवाती हैं तो कभी वे प्रमोशन करती दिखती हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही अलाना के लिए मुंबई में एक ग्रैंड बेबी शॉवर रखा गया था। इस फंक्शन में सभी नामी सितारे अलाना को बधाई देते नजर आए थे। वहीं हाल ही में अलाना और उनकी कजिन अनन्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या का रिएक्शन आपको बेहद पसंद आने वाला है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे कजिन अलाना को सरप्राइज देती हैं। वे अचानक ही उनसे मिलने पहुंच जाती हैं। वे जाते ही खुशी से चीख पड़ती हैं और अलाना को देखकर कहती हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे वॉटर बैलून रखा हो। इसके बाद अलाना कहती हैं कि चलों मैं बच्चे का जेंडर बताती हूं। जो तुमको पहले ही पता है। इसपर अनन्या कहती हैं कि तुमने ब्लू और व्हाइट थीम रखी थी। तो ये लड़का हो सकता है। इसपर अलावा के पति कहते हैं कि ये लड़का ही है। इसपर अनन्या बोलीं- ऐसे तो तुमने पिंक गाउन भी पहनी थी। तो बेटी भी हो सकती है।

पहले भी कर चुकी हैं जेंडर रिवील
बता दें इस इससे पहले भी अलाना बच्चे के जेंडर को रिवील करती नजर आ चुकी हैं। अलाना को इस बात के लिए पहले भी काफी ट्रोल किया जा चुका है। दरअसल एक वीडियो में बच्चे के जन्म से पहले ही अलाना बताती हैं कि वे बेटे को जन्म देंगी। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह तक कह दिया था कि जेंडर रिवील करना यह किसी क्राइम से कम नहीं है। बता दें कि यह अलाना की प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई के अंत या जून में अलाना बच्चे को जन्म देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X