अनंत राधिका की शादी में अकेले ही झूमती नजर आईं अनन्या पांडे, लोग बोले- ब्रेकअप का असर है...

Ananya Panday

Ananya Panday dancing alone at Anant Radhika's wedding: अनंत राधिका की शादी में इंटरनेशनल स्टार्स के साथ ही बॉलीवुड से भी तमाम हस्तियां आई थीं और अनंत के दोस्त भी आए थे जिसमें ऑरी, वीर पहाड़िया, शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और अनन्या पांडे शादी में नजर आईं। सभी के एक जैसे कपड़े भी पहने थे और बाद में जमकर डांस भी किया था। बता दें कि अनन्या पांडे के डांस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले अनन्या का एक वो वीडियो सामने आया था जहां अनन्या पांडे प्रियंका के साथ डांस करने के लिए बेहद उत्साहित नजर आईं। वहीं हाल ही में अनन्या पांडे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख फैन्स हैरान रह गए हैं।

जी हां, अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे अनंत राधिका के हल्दी फंक्शन में 'दमा दम मस्त कलंदर' गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। फैन्स को अनन्या पांडे का एनर्जेटिक डांस तो पसंद आया, लेकिन उनका अकेले ही इस कदर डांस करना फैन्स को कंफ्यूज कर रहा है।

जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह ब्रेकअप का असर है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा लग रहा है कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वह अंदर से टूट चुकी है।

आपको बता दें कि अनन्या पांडे 2 साल तक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही अनन्या पांडे का ब्रेकअप हुआ है। जिसके बाद से वह पब्लिक एरिया में कम नजर आई थीं। नेहा धूपिया को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या ने कहा था कि उन्होंने अपने पार्टनर को 70 बार कॉल किया था, लेकिन उसने एक नहीं उठाया था। जिसके बाद नेहा अनन्या को हिम्मत देती दिखती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X