पांडे परिवार में दौड़ी खुशियों की लहर, प्रेंग्नेंट है घर की लाडली बेटी, शेयर की सोनोग्राफी रिपोर्ट

Alanna Panday Pregnancy Announcement: पिछले साल शादी के बंधन में बंधे अलाना पांडे और इवोर मैक्रे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बुधवार को इंस्टाग्राम पर अलाना ने अपने नेचर-थीम वाले मैटरनिटी शूट का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया।
क्लिप में, अलाना और इवोर एक जंगल में पोज़ दे रहे हैं और दोनों अपने आने वाले बेबी के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल को बिस्तर पर बैठे और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी दिखाया गया है। अलाना ने अपने सोनोग्राम की एक झलक भी दी। उन्होंने सिडनी रोज़ के टर्निंग पेज को बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में लिया ै। क्लिप में अलाना ने फ्लोरल स्ट्रिंग ड्रेस पहनी थी, जबकि आइवर सफेद शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे थे।
वीडियो शेयर करते हुए अलाना ने लिखा, 'हम तुमसे पहले से ही बहुत प्यार करते हैं, हम तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकते'। पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए आइवर ने लिखा, "मैं हमारे बच्चे से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, मैं तुमसे प्यार करता हूं।" अनुषा दांडेकर और तानिया श्रॉफ ने कपल को बधाई दी।
भावना पांडे ने कमेंट किया, "अलाना, हम भी इंतजार नहीं कर सकते!!! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।" अलाना की मां डीन पांडे ने कहा, "तुम्हारा वीडियो देखकर रो रही हूं, तुम्हें बहुत प्यार करती हूं.. मैं एक नानी बनने वाली हूं, तुम बहुत सुंदर लग रही हो मेरी बच्ची.. तुम्हें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.. मैं जल्द ही नानी बनूंगी।"
पिछले साल जुलाई में, अलाना ने AI की मदद से अपने 'भविष्य के बच्चे' की तस्वीरें शेयर की थीं। अलाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह, आइवर और एक छोटी लड़की नजर आ रही हैं। अलाना ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "AI का इस्तेमाल करके यह देखने के लिए कि हमारा भविष्य का बच्चा कैसा दिखेगा ।" पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए आइवर ने लिखा, "आपका मिनी मी (लाल दिल वाला इमोजी)।" उन्होंने यह भी कहा, "मुझे लगता है कि बच्चे में मेरी पर्सनैलिटी है।"
कौन हैं अलाना
अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे और फिटनेस ट्रेनर डीन पांडे की बेटी हैं। उन्होंने पिछले साल मार्च में मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इवोर से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में अलाना की चचेरी बहन अनन्या पांडे, चंकी के साथ-साथ रेखा, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, बॉबी देओल, नीलम कोठारी, महिमा चौधरी और तुषार कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
कौन हैं अलाना के पति
अलाना ने 2021 में अपने बॉयफ्रेंड इवोर से सगाई कर ली। इवोर पेशे से यूएस बेस्ड फोटोग्राफर हैं। शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले अलाना और इवोर ने कई सालों तक डेटिंग की। उनका एक YouTube चैनल है और वे लॉस एंजिल्स, अमेरिका में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और वे अपने फैंस को जोड़े रखने और उनका मनोरंजन करने के लिए वीडियो बनाते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











