Ananya Panday का एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से हाल था बेहाल, ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए जला दी थी...

Ananya panday

Ananya Panday Burnt Ex Boyfriend Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। भारी संख्या में महिलाएं उन्हें उनके शानदार फैशन के लिए भी फॉलो करती हैं। बता दें कि अनन्या जितनी अपनी फिल्मों की वजह से पॉपुलर नहीं हो पाई हैं उससे ज्यादा तो वह अपने रिलेशनशिप और अपने ब्रेकअप की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं।

अदित्य को किया था 2 साल तक डेट
खबरों की माने तो अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को दो साल तक डेट किया। दोनों वेकेशन पर जाते तो कभी दोनों विज्ञापन के लिए फोटोशूट करते दिखते। हर एक को इसकी खबर हो चुकी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन साल 2024 की शुरुआत में ही अनन्या और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो गया। अपने ब्रेकअप को लेकर अनन्या कई बार इंटरव्यू में बात भी कर चुकी हैं।

ब्रेकअप ने दिया था अनन्या को झटका
नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में भी अनन्या ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने एक्स को 70 बार कॉल किया था लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। अनन्या के चेहरे से यह साफ झलकता है कि वह इस ब्रेकअप से कितनी दुखी हैं। वह अभी भी अपने ब्रेकअप के दर्द से उबर नहीं पा रही हैं।

ब्रेकअप के दर्द से जूझ रही हैं अनन्या
वहीं हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने ब्रेकअप को लेकर एक और खुलासा किया है। जी हां, अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। जब दिल टूटता है तो निपटना ही पड़ता है। इंसान इसका समाधान निकाल ही लेता है। इंसान को मूव ऑन करना चाहिए।

गुस्से में जला दी थी बॉयफ्रेंड की फोटो
अनन्या आगे कहती हैं कि अपने ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए एक्स की फोटो तक जला दी थी, लेकिन अब वो ये सब नहीं करती हैं। दुनिया में मैं एक अकेली इंसान नहीं हूं जिसने यह सब किया है। या जिसका ब्रेकअप हुआ है लेकिन हां, ये फ्रस्टेशन निकालने का अच्छा तरीका है।

4 अक्तूबर को रिलीज हो रही है अनन्या की फिल्म
काम की बात करें तो अनन्या पांडे इन दिनों अपनी ओटीटी फिल्म CTRL को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी एक महिला के टूटे दिल की है। जिसे बॉयफ्रेंड धोखा दे देता है, लेकिन वह अपनी लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करती है। बता दें कि यह फिल्म 4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अनन्या के साथ विहान समत लीड रोल में नजर आ रहे हैं। (Image Credit-ananyapandayfollowers - Instagram)

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X