Ananya Panday- दुल्हन बनीं अनन्या पांडे की इस तस्वीर ने काटा बवाल, क्यों पहना शादी की जोड़ा?

ananya panday, dream girl 2

अनन्या पांडे इस वक्त ड्रीम गर्ल 2 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती हुईं नजर आई हैं। लोकिन इस बीच उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर दी है जिसमें वो दुल्हन वाले लुक में नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे को दुल्हन के जोड़े में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं और इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। अनन्या ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, ''#DreamGirl2 और परी को जो प्यार मिला है वह सातवें आसमान पर है #आभारी, अभी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें।''

इसके बाद लोग उनकी तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यह बिल्कुल पसंद आया!!'' एक का कहना है, ''बहुत अच्छी लग रही हो।'' एक का कहना है, ''तुम उस प्यार की हकदार हो जो तुम्हें मिल रहा है। लड़की।'' इस तरह से लोगों के प्यार भरे कमेंट्स अनन्या के इस लुक पर सामने आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने फिलहाल किसी फैन को जवाब नहीं दिया है। अनन्या पांडे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं और उनको काफी प्यार यहां से मिलता है। वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और ड्रीम गर्ल 2 में उनको काफी पसंद किया जा रहा है।

इसके पहले वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था।

ड्रीम गर्ल 2 ने अच्छा कलेक्शन किया है और इतना तय है कि फिल्म हिट होने वाली है। इस फिल्म में अनन्या पांडे ने नुसरत भरूचा को रिप्लेस किया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर मेकर्स से इस बारे में सवाल भी पूछा था।

More from Filmibeat

Read more about: ananya panday dream girl 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X