..................... Ananya Panday breaks the internet with her sexiest photoshoot ever | अनन्या पांडे ने नए साल पर करवाया बेहद सेक्सी फोटोशूट - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे ने नए साल पर लिया नया सेक्सी अवतार, इंटरनेट पर तस्वीरों ने मचाई तबाही

अनन्या पांडे millenials की सुपरस्टार हैं और उनका ये तमगा उनसे कोई नहीं छीन सकता है। 2019 में डेब्यू करने से पहले ही अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी थीं। फिल्मों में डेब्यू के बाद बस उनकी ताजपोशी कर दी गई। अब अनन्या ने अपने नए लुक से फैन्स का दिल जीता है।

अनन्या पांडे ने एक नए लुक में 2022 में कदम रखा है और उन्होंने अपने इस नए लुक के साथ एक सेक्सी फोटोशूट करवाया और फैन्स के साथ इस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में अनन्या और उनके सेक्सी बैंग्स फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

ananya-pandey-breaks-the-internet-with-her-sexy-bang-avatar-photoshoot-shares-pictures-in-new-look

अनन्या पांडे, चंकी पांडे की बेटी हैं और सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड। यही कारण है कि डेब्यू से पहले ही सबकी नज़रें अनन्या पर थीं और अक्सर स्टार किड होने के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ता है। कभी अजीब बातें बोलने के लिए उनकी तुलना आलिया भट्ट से कर दी जाती है तो कभी उनके पिता चंकी पांडे होने के कारण उनका मज़ाक भी उड़ा दिया जाता है। लेकिन अनन्या सारी आलोचनाओं को सर आंखों पर लेकर इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स

अगर नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों की बात करें तो इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम चौथे नंबर पर आता है। नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में सबसे ज़्यादा फॉलोइंग है दिशा पाटनी फिर सारा अली खान और फिर कियारा आडवाणी की। अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर 20.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

2019 में किया है डेब्यू

2019 में किया है डेब्यू

अनन्या पांडे ने अपना फिल्म डेब्यू साल 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स की आलोचनाओं का शिकार भले ही होना पड़ा लेकिन क्रिटिक्स ने अनन्या में संभावनाएं देखी थीं। इसके बाद 2019 में ही अनन्या पांडे पति, पत्नी और वो में दिखाई दीं। ये दोनों ही फिल्मों में दो हीरोइनें थीं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में तारा सुतारिया और पति, पत्नी और वो में भूमि पेडनेकर। इन फिल्मों के कारण अनन्या पांडे को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

पीछे मुड़कर नहीं देखा

पीछे मुड़कर नहीं देखा

2019 के बाद 2020 में भी अनन्या पांडे खाली पीली में इशान खट्टर के साथ नज़र आईं। हाल ही में उनके और इशान खट्टर के रिलेशनशिप की भी काफी चर्चा है लेकिन अनन्या अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। जहां उनकी तुलना अक्सर ही आलिया भट्ट से कर दी जाती है वहीं अनन्या पांडे को अपने करियर में दीपिका पादुकोण जैसा मुकाम हासिल करना है।

दीपिका के साथ फिल्म

दीपिका के साथ फिल्म

अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म में भी नज़र आ रही हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा भी हैं। फिल्म अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हो रही है और इसका पोस्टर हाल ही में दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर रिलीज़ किया गया। गहराईयां नाम की ये फिल्म एक जटिल लव स्टोरी है और इसे कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा के हिंदी डेब्यू लाईगर में भी दिखाई देंगी।

एक्सेल इंटरटेनमेंट की अगली फिल्म

एक्सेल इंटरटेनमेंट की अगली फिल्म

इन दो फिल्मों के अलावा, अनन्या पांडे के हिस्से में फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म खो गए हम कहां भी है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक बार फिर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म में द व्हाईट टाईगर फेम आदर्श गौरव भी दिखाई देंगे। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है।

पहले लुक की तारीफ

पहले लुक की तारीफ

गहराईयां से अनन्या पांडे का नया लुक हाल ही में शेयर किया गया था और फैन्स को अनन्या का ये लुक काफी ज़्यादा पसंद आया था। अनन्या के पास इस समय काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और यही कारण है कि उन पर नेपोटिस्म का भी आरोप लगता है। अनन्या का मानना है कि चंकी पांडे की बेटी होने के कारण उन्हें मौके आसानी से मिले इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन फिर भी उनके अपने अलग संघर्ष हैं। वो कुछ भी कर लें उन्हें हमेशा आलोचनाओं का शिकार होना ही पड़ता है।

Times Most Desirable Women

Times Most Desirable Women

2020 में टाईम्स ऑफ इंडिया नेTimes Most Desirable Women की। लिस्ट में अनन्या पांडे को 31वां स्थान मिला था। अपनी उम्र की अभिनेत्रियों में अनन्या इस समय सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बाद तीसरे नंबर पर आती हैं। हालांकि आने वाले साल में अनन्या को कड़ी टक्कर मिलेगी अपनी ही बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ। वहीं उनकी हम उम्र अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होने की तैयारी जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और वरूण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X