सिर्फ 25 साल की उम्र में Ananya Panday ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश...

Ananya Panday bought a luxury car at the age of just 25: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जब से अनंत राधिका की शादी अटेंड करके आई हैं तब से ही वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी तक तो अनन्या पांडे और हार्दिक पांडे के चर्चे थे। पहले दोनों ने अंबानी पार्टी में जमकर डांस किया लेकिन फिर दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर लिया था। नताशा से हार्दिक के तलाक की खबर के बाद अनन्या और हार्दिक के फॉलो करने वाली खबर को खूब हवा मिली।
फिलहाल तो अनन्या पांडे बेहद खुश हैं क्योंकि उन्होंने जन्मदिन से पहले ही अपनी लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। बीते दिन अनन्या पांडे अपनी इस कार को लेकर मुंबई की सड़कों पर निकलीं। जैसे ही पैपराजी और लोगों ने अनन्या पांडे की इस चमचमाती कार को देखा तब लोगों ने अनन्या को बधाई देना शुरू कर दिया।
बता दें कि अनन्या पांडे ने एक सफेद रंग के रेंज रोवर खरीदी है। इस नई कार की उन्होंने पूजा करवाई है और फूलों की माला पहनाई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की कार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे की गाड़ी का नंबर भी नजर आ रहा है। नंबर प्लेट पर 3000 लिखा है जो एक वीआईपी नंबर है। बता दें कि फैन्स ही नहीं बल्कि सितारे भी 25 साल की अनन्या को कार खरीदता देख बेहद खुश हो रहे है।
कार की कीमत की बात करें तो इस चमचमाती रेंज रोवर की कीमत है 3 करोड़ रुपये। इस महंगी कार में कैजुअल लुक में नजर आईं अनन्या ने जमकर लाइमलाइट बटोरी। काम की बात करें तो अनन्या पांडे हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज में नजर आई थीं। फिल्म में उनका रोल बेहद ही छोटा है।


Click it and Unblock the Notifications