..................... Ananya Panday blushed when paparazzi asked her to pose with Aditya Roy Kapur during the screening event of Dream Girl 2 - Hindi Filmibeat

Dream Girl 2 की स्क्रीनिंग पर आदित्य संग पोज़ देने की बात सुनते ही अनन्या पांडे का लाल हुआ चेहरा, देखें वीडियो

Ananya Pandey

इन दोनों आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल आपको बता दें कि दोनों की फिल्म आज यानी की 25 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. दर्शकों को भी काफी लंबे वक्त से इस फिल्म का इंतजार था. ड्रीम गर्ल फिल्म के बाद में इसके सीक्वल के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ. फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई थी.

फ़िल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे आदित्य रॉय कपूर

बता दे की स्क्रीनिंग के दौरान सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर और विद्या बालन जैसे मशहूर सितारों ने भी शिरकत की थी. लेकिन इसके बावजूद भी हर किसी की नजर बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए लव बर्ड्स के ऊपर ही रही. दरअसल हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की. आदित्य रॉय कपूर, अनन्या को सपोर्ट करने के लिए ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे. लेकिन जब पैपराजी ने एक्ट्रेस को साथ में पोज देने के लिए कहा तो अनन्या का रिएक्शन काफी ज्यादा जबरदस्त था और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.

पोज़ करने की बात सुनते ही अनन्या ने किया ब्लश

जानकारी के लिए आपको बता दें की खबरों के अनुसार आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. यहां तक की कुछ वक्त पहले दोनों वेकेशन पर भी गए थे और सोशल मीडिया पर खूब तस्वीर भी वायरल हो गई थी. हालांकि दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है. 'ड्रीम गर्ल 2' की स्क्रीनिंग पर दोनों को साथ में देखा गया. इस दौरान अनन्य पांडे ने अकेले पोज दिया. लेकिन जब पैपराजी उन्हें रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए कहते हैं तो एक्ट्रेस इस बात को सुनते ही ब्लड करने लग जाती है. इसके बाद वहां से थिएटर की तरफ आगे बढ़ जाती है. वायरल हो रही है वीडियो में फैन्स भी मजेदार कमेंट करते हुए नजर आए.

25 अगस्त को फ़िल्म हुई रिलीज़

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में उनके साथ में अनन्या पांडे भी लीड किरदार में नजर आ रही है. लेकिन इस फिल्म के पहले पार्ट में अनन्या की जगह नुसरत भरूचा को लीड किरदार में देखा गया था. जिसके साथ फिल्म में अभिषेक बनर्जी, विजय राज, परेश रावल, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, असरानी और अन्नू कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए. 'ड्रीम गर्ल 2' को आज यानी की 25 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज कर दिया गया है.

Read more about: ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X