Ananya Panday Birthday Pics: मीडिया के सामने लाल सलवार कमीज़ में आईं अनन्या, काटे एक नहीं दो केक

Ananya Panday Birthday Pics

Ananya Panday Birthday Pics: अनन्या पांडे, 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उन्होंने मीडिया को भी निराश नहीं किया। अनन्या पांडे, अपने जन्मदिन पर मीडिया के साथ भी अपना जन्मदिन मनाने पहुंची। इस मौके पर अनन्या ने दो दो केक भी काटे और अपनी प्यारी सी तस्वीरें भी मीडिया को दी।

अनन्या अपने जन्मदिन का केक काटने, लाल रंग के सलवार कमीज़ में भी पहुंची। उनका बेहद सादा लुक फैन्स को काफी पसंद आया। वहीं केक काटते समय उनके और भी क्यूट एक्सप्रेशन इस समय वायरल हो रहे हैं।

काम की बात करें तो अनन्या पांडे, इस समय, आयुष्मान खुराना के अपोज़िट, एकता कपूर की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा बन चुकी हैं और जल्दी ही वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अनन्या पांडे ने सारा अली खान को रिप्लेस किया है। अनन्या पांडे ने इसके अलावा, अक्षय कुमार के अपोज़िट, धर्मा प्रोडक्शन्स की एक फिल्म भी साइन कर ली है जिस पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।

बड़े परदे के अलावा अब अनन्या पांडे, धर्मा प्रोडक्शन्स के डिजिटल हाउस, धर्माटिक इंटरटेनमेंट के साथ अपना वेब डेब्यू भी करने जा रही हैं। वो Call Me Bae नाम की एक वेब सीरीज़ का हिस्सा बन चुकी हैं जो ओटीटी पर ही रिलीज़ होगी। धर्मा प्रोडक्शन्स की आखिरी फिल्म थी गहराईयां जिसे धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया था। अनन्या पांडे, फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ खो गए हम कहां नाम की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं जहां अनन्या के अपोज़िट सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव नज़र आएंगे।

अनन्या पांड ने फिल्मों में कदम रखा था धर्मा प्रोडक्शन्स की स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 में टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट। इसके बाद वो इशान खट्टर के साथ खाली पीली नाम की फिल्म में नज़र आईं। उनके करियर की तीसरी फिल्म थी पति, पत्नी और वो जहां वो कार्तिक आर्यन के अपोज़िट नज़र आईं। इन तीन फिल्मों के साथ अनन्या पांडे के हिस्से में केवल आलोचनाएं ही आई हैं। इसके बाद गहराईयां ने रही सही कसर पूरी कर दी। उम्मीद की जा रही है कि उनकी आने वाली फिल्में लोगों का नज़रिया बदल पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X