..................... Ananya Panday, Bhumi Pednekar, Kartik Aaryan in Pati Patni Aur Woh remake - Hindi Filmibeat

'पति, पत्नी और वो' REMAKE- कार्तिक आर्यन के साथ ये दो एक्ट्रेस हो गईं फाइनल

Recommended Video

Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar & Ananya Panday romance in Pati Patni Aur Woh | FilmiBeat

1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक फाइनल कर लिया गया है। रीमेक में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की जोड़ी फाइनल हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक होंगे मुदस्सर अजीज़। कोई शक नहीं कि यह रीमेक काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगे। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।

कुछ ही दिनों पहले यह फिल्म चर्चा में आई थी जब तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर नाराज़गी जाहिर की थी कि निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से बिना किसी वजह बाहर कर दिया। तापसी ने निर्माता के जवाब मांगा। वहीं, निर्माताओं ने सीधा कहा कि हमने तापसी को इस फिल्म के लिए कभी साइन ही नहीं किया था।

Pati Patni Aur Woh remake

फिल्ममेकर्स ने बयान जारी कर कहा कि इस फिल्म के लिए कई कलाकारों से बातचीत की गई थी लेकिन किसी को भी फाइनल नहीं किया गया था। ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट में से एक तापसी भी थी। बहरहाल, अब फाइनल हो चुका है कि फिल्म में तापसी नहीं.. बल्कि भूमि और अनन्या हैं।

1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X