पीछे से पूरी कटी ड्रेस पहन डिनर डेट पर पहुंची अनन्या पांडे? आदित्य रॉय कपूर भी कैमरे हुए कैद!

वक्त गुजरने के साथ साथ इंडस्ट्री में कुछ सितारों के नाम भी जुड़ते हैं और ऐसा कहा जाता है कि इनमें से कुछ अफवाहें होती हैं तो कुछ लोग सच में एक दूसरे को डेट करते रह होते हैं।
इस वक्त एक नया लवबर्ड्स खबरों का हिस्सा है और उनको लेकर चर्चाएं काफी तेजी से चल रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की, जो कि बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किए गए हैं।
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों एक रेस्टोरेंट के बाहर कैमरे में कैद हुए हैं लेकिन दोनों एक साथ नहीं नजर आए हैँ। इस दौरान पहले अनन्या पांडे निकलीं थीं और गाड़ी में बैठकर रवान हो गई थीं।
इसके बाद आदित्य रॉय कपूर भी निकले और गाड़ी में बैठकर निकल गए। हालांकि दोनों सितारों ने बारी बारी से मीडिया के सामने पोज दिए हैं। लेकिन फैंस दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं जो कि हो नहीं पा रहा है। हालांकि कुछ समय पहले एक रैंप वॉक के दौरान वो सामने आए थे।
डिनर डेट का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आदित्य प्रशंसकों से अपनी इज्जत खो रहे हैं, वह उसके लायक नहीं है।'' एक का कहना था, ''ये सब कब हुआ।'' एक ने लिखा, ''दोनों साथ में तो अच्छे लगते हैं।'' इस तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और दोनों ने इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications