अनन्या पांडे को देखकर आर्यन खान ने की ऐसी हरकत, Viral हो रहा है वीडियो
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एकसाथ नजर आ रहे हैं।
Ananya And Aryan Vural Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम सामने आया था जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में रिहा कर दिया गया। इसके बाद कई दिनों तक आर्यन खान सोशल मीडिया से दूर रहने लगे थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह कैमरे के सामने भी नहीं आते थे। वहीं कुछ दिनों पहले आर्यन खान की एक तस्वीर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल आ गया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर ही आर्यन खान को अपना हाल ए दिल भी बताया था लेकिन अब आर्यन खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका एटिट्यूड साफ नजर आ रहा है।

आर्यन ने अनन्या को किया इग्नोर
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एकसाथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखकर आर्यन खान की जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने नेशनल टीवी पर आर्यन खान के लिए क्रश होने की बात कही थी लेकिन उसके बाद अब वायरल हो रहे वीडियो में जो कुछ दिखा वह सबको हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आर्यन खान सामने से आते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे कैमरे के सामने पीठ दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ काफी भीड़ है, ये फिल्म 'माजा मा' की स्पेशल स्क्रीनिंग का वीडियो है। इस फिल्म को देखने के लिए आर्यन खान के साथ उनकी बहन सुहाना भी पहुंची थीं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग आर्यन खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आर्यन के एटिट्यूड से हैरान हैं लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान सामने से आते हैं और वहां पहले से खड़ीं अनन्या पांडे को साफ तरीके से इग्नोर करते हुए आगे निकल जाते हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आर्यन के इस एटिट्यूड की जमकर तारीफ ह रही है। आपको बता दें कि आर्यन खान की मां गौरी खान और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में पारिवारिक तौर पर पहचान होने के बाद भी आर्यन ने अनन्या पांडे से हाय-हैलो तक नहीं की।
अनन्या ने कहा था- मुझे आर्यन पर क्रश है
जानकारी के अनुसार अनन्या पांडे शाहरुख खान की बेटी सुहाना की अच्छी जोस्त हैं। इसी वजह से वह आर्यन खान को भी अच्छे से जानती हैं। आपको बता दें कि अनन्या पांडे से करण जौहर ने अपने रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में पूछा था कि क्या बड़े होते हुए तुम लड़कियों में से किसी को सुहाना खान के भाई आर्यन पर क्रश नहीं हुआ? इस पर अनन्या ने कहा था- आर्यन बहुत क्यूट है, हां मुझे आर्यन पर क्रश हुआ था। करण जौहर ने इसके बाद फिर से अनन्या से पूछा था कि क्या क्रश की ये कहानी आगे नहीं बढ़ पाई तो अनन्या ने कहा था- इसका जवाब आर्यन से ही पूछो।


Click it and Unblock the Notifications