डिनर डेट पर निकले लव बर्ड्स अनन्या पांडे- आदित्य रॉय कपूर, एक रोमांटिक वीडियो हो गया वायरल

By Filmibeat Desk
ananya-panday-and-aditya-roy-kapur-romantic-pictures-out-couple-went-out-for-dinner-date

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday Dinner Date: बॉलीवुड एक्टर्स अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। शुक्रवार की रात, इस कपल को पैपराज़ी ने डिनर डेट के दौरान स्पॉट कर लिया, जहां से इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, अनन्या और आदित्य को एक रेस्तरां में अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस मौके पर दोनों ने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ है। दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अनन्या ने ना सिर्फ आदित्य का हाथ थामा हुआ है, बल्कि उनके कंधे पर सिर रखे हुए भी नजर आ रही हैं।

आदित्य- अनन्या का रोमांस

आदित्य और अनन्या के साथ होने की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते साल ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। उसके बाद भी दोनों सितारे कई मौकों पर साथ दिखे। कुछ ही महीनों पहले दोनों पुर्तगाल के लिस्बन शहर में वेकेशन मनाने पहुंचे थे, जहां से इनकी रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। फिर दोनों साथ गोवा भी छुट्टियां मनाने पहुंचे थे।

रिलेशनशिप को लेकर दिया था हिंट

बता दें, इन दोनों के रिलेशनशिप को लेर करण जौहर ने भी शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी ये जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है। लिहाजा, समय समय पर दोनों की रिलेशनशिप सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया।

Read more about: aditya roy kapur ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X