पुर्तगाल की सड़को पर साइकिल चलाते दिखे अनन्या- आदित्य, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

Ananya Panday- Aditya Roy Kapur

Ananya Pandey- Aditya Roy Kapur Video: बॉलीवुड के इन दिनों सबसे चर्चित लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। आदित्य और अनन्या इन दिनों पुर्तगाल में अपनी वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच एक बहुत ही प्यारा सा कपल का साइकिल चलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आदित्य और अनन्या पांडे का वीडियो-

बी-टाउन में इन दिनों लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। दोनों पुर्तगाल में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, जहां से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं।

अब सोशल मीडिया पर आदित्य और अनन्या का एक नया वीडियो सामने आया है, जो उनके पुर्तगाल वेकेशन का है। क्लिप में आदित्य और अनन्या सड़क के किनारे सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में जिस चीज ने फैंस का दिल जीत लिया। साइकलिंग के दौरान अनन्या पीछे रह जाती हैं और आदित्य पीछेमुड़कर उन्हें जिस तरह देखते हैं और उनके लिए इंतजार करते हैं, इस मोमेंट को फैंस रोमांटिक बता रहे हैं। दोनों के इस प्यार को देखकर फैंस काफी खुश है।

आदित्य और अनन्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और फैंस बी-टाउन के न्यूली कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें एक नया नाम भी दिया है, फैंस उन्हें अदिन्या कहकर बुला रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर इनका नया ट्रेंड शुरु हो गया है।

सोशल मीडिया पर यूर्जस के कमेंट-

अनन्या और आदित्य का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यूर्जस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह वह मुड़े और उनके लिए रुके।' एक ने कहा, 'दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं और हेटर्स कोने में बैठकर रो रहे हैं।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'वह वाकई उनके साथ खुश है। उन्हें अकेला छोड़ दो। वे एडल्ट्स हैं।' एक ने कहा, 'अनन्या और आदि एक साथ बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।' कई लोगों ने अनन्या और आदित्य के प्राइवेट मोमेंट्स को खराब करने पर गुस्सा भी निकाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X