..................... फैन की वजह से खुल गई अनन्या- आदित्य की पोल Ananya Panday Aditya Roy Kapur secret exposed because of a fan, video viral from inside the theatre! - Hindi Filmibeat

फैन की वजह से खुल गई अनन्या- आदित्य की पोल, थिएटर के अंदर से वायरल हो रहा है ऐसा वीडियो!

ananya panday, aditya roy kapur

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय की तस्वीरें विदेश सामने आ गईं थीं और इसके बाद दोनों को लेकर चर्चा होने लगी थी। अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें दोनों को लेकर सामने आ रही हैं और इतना तय है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

इस वक्त दोनों के मूवी डेट का एक वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल हो गया क्योंकि दोनों सितारे फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाने लगे थे। जी हां, यूरोपीय छुट्टियों के बाद, रूमर्ड लवबर्ड्स को हाल ही में अपनी मूवी डेट पर देखा गया था और दोनों फिल्म बार्बी को देखने पहुंचे थे।

इस दौरान थिएटर के अंदर से दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं और इससे दोनों की पोल खुल गई है। फैन ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें अनन्या और आदित्य को एक साथ थिएटर में देखा जा सकता है।

वीडियो में आदित्य सिनेमा हॉल में घूमते नजर आ रहे है। इस फैन को आदित्य और अनन्या दोनों के साथ तस्वीरें क्लिक करने का भी मौका मिला। जहां आदित्य काली पैंट के साथ सफेद शर्ट में हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे थे, वहीं अनन्या कैजुअल गुलाबी कपड़ों और मेसी बन में बहुत सुंदर लग रही थीं।

फैन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "@adityaroykapur और @ananyapanday के साथ बार्बी फिल्म के दौरान प्रमुख फैनगर्ल मोमेंट।" इसके बाद तेजी से वायरल इस वीडियो में दोनों को लेकर चर्चा होने लगी है। हालांकि मास्क लगाए आदित्य रॉय कपूर ये नहीं चाहते थे कि उनकी तस्वीर वायरल हो और लोग इसको देखें।

यही कारण है कि वो वहां से तेजी से निकलते हुए दिखाई दिए। हालांकि आदित्य या अनन्या किसी की तरफ से भी इस बात को लेकर पुष्टि नहीं की गई है कि दोनों डेट कर रहे हैँ। यूरोप वाली तस्वीरों ने सामने आकर गॉशिप जरूर शुरु कर दी है।

Read more about: ananya panday aditya roy kapur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X