..................... Ananya Panday- Aditya Roy Kapur romantic trip to Goa, spotted at the airport, video viral - Hindi Filmibeat

Ananya- Aditya: अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का गोवा में रोमांटिक वेकेशन, एयरपोर्ट पर कपल हुए स्पॉट!

By Filmibeat Desk
ananya-panday-aditya-roy-kapur-romantic-trip-to-goa-spotted-at-the-airport-video-viral

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday vacation: एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में गोवा एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। वायरल वीडियो को देखकर इस कपल के फैंस बेहद उत्साहित हैं। बता दें, आदित्य और अनन्या के अफेयर की खबरें लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में घूम रही हैं।

दोनों के साथ होने की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते साल ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। उसके बाद भी दोनों सितारे कई मौकों पर साथ दिखे। कुछ ही महीनों पहले दोनों पुर्तगाल के लिस्बन शहर में वेकेशन मनाने पहुंचे थे, जहां से इनकी रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

काम से समय निकालकर अनन्या- आदित्य गए वेकेशन

वहीं, अब आदित्य और अनन्या पांडे गोवा में साथ छुट्टियां गुजार रहे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। वहीं, आदित्य भी ओटीटी पर अपने काम से काफी तारीफें लूट रहे हैं। लिहाजा, अब दोनों काम से थोड़ा वक्त निकालकर एक दूसरे के साथ वेकेशन मना रहे हैं।

करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर दिया था हिंट

बता दें, इन दोनों के रिलेशनशिप को लेर करण जौहर ने भी शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी ये जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है। लिहाजा, समय समय पर दोनों की रिलेशनशिप सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया।

Read more about: aditya roy kapur ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X