ना कटोरी छोड़ी ना चम्मच, घर के बर्तन पहनकर Met Gala में पहुंच गईं Ananya Birla, हॉलीवुड स्टार्स रह गए पीछे

Ananya Birla Met Gala 2026: एक वक्त था जब मेट गाला में विदेशी अभिनेत्रियों और जानी मानी हस्तियों की तूती बोलती थी लेकिन अब इंडिया किसी मायने में पीछे नहीं रहा। मेट गाला शुरु हो चुका है और पहले ही दिन जो लुक्स इंडिया के सितारों के द्वारा दिखाए गए हैं वो पूरी दुनिया में आग की तरह वायरल हो रहे हैं।

Ananya Birla

चाहें वो करण जौहर हों या फिर ईशा अंबानी सभी ने हैरान किया है। इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में इंडिया की मशहूर बिजनेसवुमन अनन्या बिरला का लुक है जो कि मेट गाला 2026 में धमाका कर रही है।

Also Read
'मेरा दिल करता है मैं इंडिया पैदल चली जाऊं..' पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास के वीडियो ने हिलाया इंटरनेट
'मेरा दिल करता है मैं इंडिया पैदल चली जाऊं..' पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास के वीडियो ने हिलाया इंटरनेट

उनके लुक्स को लेकर चर्चा है और जिसने भी इसे देखा वो हैरान रह गया है। उनके कपड़ों से ज्यादा उनके मास्क ने लोगों का दिमाग खराब कर दिया है।

Ananaya Birla Mask: बर्तन पहनकर पहुंच गईं अनन्या बिड़ला

अनन्या बिड़ला ने मेट गाला 2026 में एंट्री मारी तो लोगों का ध्यान उनके कपड़ों से ज्यादा उनके मास्क पर गया। ब्लैक आउटफिट और मैटेलिस मास्क के साथ उनकी एंट्री काफी यादगार हो गई। उनका मास्क घर के बर्तनों से बना हुआ था जिसमें कटोरी, चम्मच और करछली शामिल है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह डाला है कि इंडिया के बर्तनों ने मेट गाला में डेब्यू कर लिया है। अनन्या बिड़ला ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री मारी तो विदेशी मीडिया भी उनके अंदाज की दीवानी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इन वायरल होकर लोगों को रिएक्ट करने पर मजबूर कर दिया है। 1700 करोड़ की मालकिन अनन्या बिड़ला का ये अंदाज देख लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। गौरतलब है कि इसको अनन्या रॉबर्ट ने डिजायन किया है। इस दौरान उन्होने अपने बालों को खुला छोड़ा था।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस लुक के सामने आने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कोई इसको देखकर हंस रहा है तो किसी का कहना है कि ऐसा कुछ पहले नहीं देखा। यहां तक की बॉलीवुड के सितारे भी इस लुक को देखकर कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए। फिलहाल अनन्या ने किसी कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: ananya birla met gala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X