Ananya Aditya- करण जौहर की पार्टी में स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने..

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का नाम लगातार एक दूसरे से जुड़ रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ बहुत ही सीरियस चल रहा है। हालांकि इसको लेकर किसी की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों को लेकर हाल ही में तब चर्चा हुई जब दोनों सितारे करण जौहर की पार्टी में पहुंचे थे। दरअसल कई सितारों को करण जौहर ने डिनर पार्टी पर बुलाया था। इसपर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी स्पॉट हुए थे।
अब उनको लेकर चर्चा है और दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैँ। हालांकि दोनों को साथ में नहीं बल्कि अलग अलग स्पॉट किया गया है लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खैर यह पहली बार नहीं है कि आदित्य और अनन्या को साथ में देखा गया हो।
इससे पहले एक बार मनीष मल्होत्रा के घर की पार्टी में दोनों को साथ में देखा गया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं इसके पहले कृति सैनन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था।
इसमें आदित्य राय कपूर और अनन्या पांडे ने भी हिस्सा लिया था। इस अवसर पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें वायरल होने लगी थी। फिलहाल दोनों किसी प्रोजेक्ट को लेकर सामने आने वाले हैं ऐसी भी अफवाह है लेकिन इसके लिए लोगों का आधिकारिक ऐलान तक रुकना होगा।
Recommended Video
बता दें कि अनन्या पांडे अक्सर अपने लुक्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं और कई बार ये अलग होता है। आदित्य रॉय कपूर भी कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और इस तरफ मेहनत भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications