अनंत-राधिका की शादी में घुस आए बिन बुलाए मेहमान, पुलिस ने लिया हिरासत में...

Anant-Radhika Wedding: पिछले कुछ समय से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई शादी से जुड़ी छोटी बड़ी डीटेल्स जानना पसंद कर रहा है। क्योंकि शादी में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी नामी सितारे आए थे। कई VVIP गेस्ट थे। ऐसे में हर कोई यह देखना चाह रहा है कि आखिर शादी में क्या खास है। क्योंकि शादी का बजट भी 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। शादी में कई देसी-विदेशी फूड आइटम भी देखे गए। आखिरकार देश की जब सबसे बड़ी और ग्रैंड शादी हो तो हर कोई इस शादी को देखना पंसद करेगा।
बता दें कि शादी में देश विदेश से कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसके लिए मुकेश अंबानी ने टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम भी किया था, लेकिन इतनी तगड़ी सुरक्षा और इतने गार्ड्स के तैनात होने के बाद भी 2 बिन बुलाए मेहमान शादी में घुस आए। दरअसल जियो वर्ल्ड सेंटर में यूट्यूबर और एक बिजनेसमैन को पकड़ा गया।
सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के बलराम सिंह लाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति वेडिंग वेन्यू के फर्स्ट फ्लोर पर घूमता दिखा। इसके बाद जब इस शख्स से पूछा गया तब उसने बताया कि वह जियो वर्ल्ड सेंटर के गेट नंबर 10 से अंदर घुसा है। उस शख्स का कहना था कि वह वेडिंग वेन्यू को देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित था। इसीलिए किसी तरह अंदर आ गया। बता दें कि आरोपी का नाम मोहम्मद शफी शेख बताया जा रहा है जो विरार का रहने वाला है।
वहीं शुक्रवार को भी जियो वर्ल्ड सेंटर के गेट नंबर 1 पर भी किसी शख्स पर शक किया गया था। वह भी शादी में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस शख्स का नाम वेंकटेश अलुरी बताया जा रहा है। जो पेशे से एक यूट्यूबर है। जब उससे पूछताछ की गई तब उसने कहा कि उसके पास कोई निमंत्रण नहीं है, लेकिन वह इस शादी के लिए आंध्र प्रदेश से आया है। इनके अलावा भी कई लोग ऐसे थे जो शादी में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिलहाल तो यूट्यूबर और बिजनेसमैन को ट्रेंस पासिंग के आरोप में मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


Click it and Unblock the Notifications