Unseen Photos: अनंत राधिका के प्री-वेडिंग की अनसीन झलकियां आईं सामने, कपूर से लेकर खान तक हुए शामिल

Anant Radhika s pre-wedding Unseen glimpse

Anant Radhika's pre-wedding Unseen glimpse: अंबानी फैमिली में जब भी कभी कोई फंक्शन होता है। बॉलीवुड सितारों को खास न्योता दिया जाता है। बता दें कि इन दिनों अंबानी फैमिली विदेश में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग के लिए गई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के नामी और दिग्गज सितारे भी अंबानी फैमिली के खास मौके पर शिरकत करने जा रहे हैं। बता दें कि अनंत राधिका का दूसरा प्री वेडिंग इटली में हो रहा है। जहां से हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फिल्मी सितारे अनंत राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में एक तस्वीर स्टार किड्स की वायरल हो रही है जहां सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे इटली की पार्टी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। जहां सुहाना खान और शनाया लॉन्ग मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं अनन्या पांडे येलो कलर की खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं सारा अली खान भी अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ही बीच लुक में नजर आ रहे हैं। सारा अली खान का स्टालिश लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सारा की अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके साथ उनके और भी दोस्त नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से यह तो साफ है कि सितारे जमकर एंजॉय कर रहे हैं।

वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इटली में नजर आ रहे हैं। जहां सिद्धार्थ ब्लू कलर के ब्लेजर और व्हाइट ट्राउजर में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं वहीं कियारा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

वहीं हाल ही में किंग खान यानी कि शाहरुख खान और रणबीर कपूर की भी एक झलक देखने को मिली है। इस फंक्शन में जहां किंग खान लंबे बाल और नीले सूट बूट में नजर आ रहे हैं तो वहीं रणबीर कपूर व्हाइट कलर के ट्राउजर जैकेट में दिखाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X