अनंत -राधिका के प्री-वेडिंग के मेन्यू को देख घूम जाएगा आपका सिर,खाने में हैं हजार तरीके की देसी-विदेशी डिश

Anant-Radhika

Anant-Radhika's pre-wedding menu: अनंत (Anant Ambani) राधिका (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन हर एक की जुबान पर है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर पॉलिटिक्स, बिजनेसवर्ल्ड की नामी हस्तियां अंबानी के फंक्शन में देखी जा सकती हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियों के सीईओ भी अनंत राधिका के फंक्शन में शामिल हुए हैं। जिसमें मार्क जुकरबर्ग के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हुए हैं। बता दें कि अंबानी फैमिली ने इन वीआईपी मेहमानों को सिर्फ बुलाया ही नहीं है बल्कि वीआईपी मेहमान नवाजी भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि स्पेशल रहने के अलावा खाने में क्या है स्पेशल।

क्या होगा नाश्ते में
रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 दिनों के फंक्शन लिए 65 शेफ को बुलाया गया है। जो फंक्शन में स्पेशल मिठाई के साथ ही चटपटे फूड आइटम और देसी विदेशी खाना भी बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नाश्ते में खास तौर पर जलेबी-फाफड़ा, ढोकला, भजिया, कचोरी इसके अलावा तरह-तरह के पिज्जा, चाइनीज फूड, विदेशी फूड सुशी राइस, ओबा लीफ जैसे तरह-तरह के आइटम शामिल किए गए हैं। देसी के साथ-साथ विदेशी मेहमानों का भी ख्याल रखा गया है।

मेहमानों का मुंह मीठा करने के लिए होंगी ये मिठाइयां
नाश्ते के साथ ही कुछ मिठाइयां भी चलाई जाएंगी। जिसमें शामिल है मोहनथाल, केसर पेड़ा, चूरमा लड्डू, जलेबी, सुरती घारी, हलवा। इसके असावा ड्रिंक में बताया जा रहा है विदेशी ड्रिंक के साथ ही देसी ड्रिंक जैसे आम पन्ना, और शिकंजी भी दी जा रही है।

मेहमानों को दिया जा रहा है खास तरह का गिफ्ट
बता दें कि जो भी मेहमान वापस लौट रहे हैं उनके लिए खास तरह का गिफ्ट दिया जा रहा है। हर एक मेहमान को अनंत-राधिका के फंक्शन में आने के लिए Vantara Gifts दिए जा रहे हैं सोशल मीडिया पर इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X