Anant-Radhika Wedding: UP के दुकानदार लगाएंगे राधिका-अनंत की शादी में चाट, मेन्यू में होंगे ये चटपटे आइटम

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटी की शादी में परिवार किसी भी तरह की कोई भी कमी छोड़ने को तैयार नहीं है। जो किसी ने भी नहीं सोचा था वो पहली बार इस शादी में होने जा रहा है। हजारों करोड़ों का प्री-वेडिंग, इंटरनेशनल स्टार्स का भारत आकर परफॉर्म करना कोई आम बात नहीं है। उसकी के साथ ही शादी को लेकर एक से बड़ी एक अपडेट सामने आ रही है।
मेहमानों के लिए किए खास इंतजाम
बताया जा रहा है कि अनंत राधिका की शादी में 5 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्चा आएगा। बता दें कि मुकेश अंबानी ने 100 से ज्यादा मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट बुक किए हैं। इसी के साथ ही 3 फॉल्कन 2000 भी बुक किए गए हैं। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि दोनों की शादी कितनी ग्रैंड होने जा रही है।
यूपी के दुकानदार लगाएंगे चाट
ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूपी से खास चाट का इंतजाम शादी के लिए किया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी के फेमस चाट वाले काशी चाट भंडार शादी में अपनी चाट की दुकान लगाने जा रहे हैं। पिछले दिनों जब नीता अंबानी शादी का कार्ड लेकर काशी गई थीं तभी उन्होंने काशी चाट भंडार की चाट खाई और इस चाट को शादी के लिए फाइनल कर दिया।
क्या होगा चाट मेन्यू में
बता दें कि नीता अंबानी ने 4 आइटम खाए थे जो उन्हें बेहद पसंद आए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी में पांच चीजें रखवाई हैं। जिसमें शामिल है टिक्की चाट, टमाटर चाट, पालक चाट, कुल्फी और चना कचौड़ी। बता दें कि देसी आइटम के साथ ही कई विदेशी आइटम भी इस शादी में सर्व किए जा रहे हैं। बता दें कि दोनों के प्री-वेडिंग में 2000 से ज्यादा तरह के फूड आइटम शामिल थे। वहीं शादी में देश-विदेश की फेमस डिश भी शामिल होंगी।


Click it and Unblock the Notifications