Anant Radhika Wedding- शाहरुख खान ने छुए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर, स्वीट वीडियो!

Shahrukh Khan Touched Amitabh Jaya Feet- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से कई ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जो कि अब वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी कितने डाउन टू अर्थ हैं इसका सुबूत एक बार फिर से मिला है।
दरअसल बच्चन परिवार से मिलने के बाद उन्होने कुछ ऐसा किया है जिसकी शादी हो रही है। मेहमानों की भीड़ के बीच शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छू लिए। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग शाहरुख खान के इस काम को लेकर तारीफ कर रहे हैं।
शाहरुख खान ने इस दौरान बच्चन परिवार से बातें की और अमिताभ-जया का आशीर्वाद लिया। वीडियो में आप देखेंगे कि वो बारी बारी से दोनों के पास गए और पैर छुए।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो पर लोग कमेंट्स करते हुए शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह अपने आस-पास हर किसी को खुश करता है, यहां तक कि आपको यह भी बता देता है कि कौन मुस्कुराता है।'' एक ने लिखा, ''रियल किंग।'' एक ने लिखा, ''क्या शख्सियत है यार।'' एक का कहना है, ''एकमात्र सेलिब्रिटी जो खुद एक राजा होने के बावजूद इतना विनम्र और नम्र हो सकता है...।'' एक ने लिखा, ''ये जनाब कभी किसी को अहसास नहीं होने देते।'' एक ने लिखा, ''इसके लिए तो कहते हैं हम हर कोई SRK नहीं बन सकता।''
कई वीडियो आए सामने
बता दें कि अनंत राधिका की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जहां तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे शादी में डांस कर शादी की रौनक जमाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि लगभग हर मेहमान ने ही शादी में जमकर डांस किया है। वहीं हाल ही में अनंत और राधिका के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल आप देखिए शाहरुख खान का ये वीडियो जिसमें वो पैर छूते हुए दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications