..................... Anant Radhika Wedding: Priyanka chopra nick Jonas came to Anant-Radhika's wedding - Hindi Filmibeat

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में बाराती बनकर आए प्रियंका-निक, शेयर की पहली तस्वीर

Anant Radhika Wedding

Anant Radhika Wedding: अनंत राधिका की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। शादी में कई मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि देश के साथ ही कई विदेशी मेहमान भी इस शादी में शिरकत करने जा रहे हैं। हाल ही में देख गया कि किम कार्दशियन, यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई विदेशी मेहमान शादी अटेंड करने आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक जोनस के साथ मुंबई पहुंच गई हैं।

अनंत राधिका की शादी में आईं प्रियंका
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी वह अनंत राधिका के इनवाइट को दिखाती नजर आती हैं तो कभी वह मुंबई के मानसून पर बात करती हैं। प्रियंका के भारत आते ही उनके चेहरे पर एक खुशी आ जाती है जो यह साफ दिखाती हैं कि वह भारत आकर कितनी खुश हो जाती हैं। फिलहाल तो प्रियंका और निक अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने आए हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही विदेश के लिए रवाना होंगे।

दिखा खूबसूरत बॉन्ड
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पति निक जोनस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ब्लू कलर की गाउन पहने नजर आ रही हैं और निक ब्लैक कलर के को-ऑर्ड सेट में नजर आ रहे हैं। दोनों का खूबसूरत बॉन्ड इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, लेकिन फैन्स को तो नन्ही परी मालती की तस्वीरों का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X