Anant-Radhika: अनंत की सास ने कुछ इस अंदाज में किया दूल्हे राजा का स्वागत, VIDEO देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Anant Radhika wedding

Anant-Radhika Wedding Unseen Video: अनंत राधिका (Anant-Radhika) की शादी की धूम देश और विदेश में देखने को मिल रही है। क्योंकि इस शादी में कई इंटरनेशनल स्टार्स और कई देशों के बड़े नेता और नामी सितारे नजर आए। बता दें कि अनंत राधिका की शादी में ऐसी व्यवस्था की गई थी जिसके बारे में अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। जी हां, हजारों की संख्या में फूड आइटम, लाखों लाइटों से सजा वेन्यू, इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि दोनों की शादी कितनी रॉयल थी।

अनंत अंबानी की सास ने यूं किया स्वागत
बता दें कि शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी नीता अंबानी का डांस तो कभी अनंत राधिका की एंट्री सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन हाल रही में अनंत अंबानी की सास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी की सास शैला मर्चेंट और अनंत की साली साहिबा अंजली मर्चेंट बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के जरिए अनंत का स्वागत करती हैं।

इस गाने पर किया डांस
बता दें कि दोनों मिलकर मान्या अरोड़ा का गाने 'मिथिला का कण-कण खिला जमाई राजा राम मिला' पर जबरदस्त डांस करती दिखती हैं। यह खूबसूरत माहौल यह गाना और दोनों के डांस स्टेप्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भी लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि अनंत के स्वागत वाले वीडियो के साथ ही राधिका मर्चेंट के स्वागत वाला वीडियो भी जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X