'अनंत-राधिका की शादी में बम फट जाए तो...', इतना पढ़ते ही एक्शन में आई पुलिस

Anant Radhika Wedding Bomb: 12 जुलाई को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी राधिका से हो चुकी है। जिसका फंक्शन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी चर्चा में रहा। इस शादी का हिस्सा बनने के लिए दुनिया भर के दिग्गज लोग भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर भी खूब सारी वीडियो वायरल होती हुई नजर आ रही है।
लेकिन इसी बीच अनंत और राधिका की शादी में बम होने के बाद भी फैला दी गई थी और मुंबई पुलिस की साइबर विंग इस मामले की भी जांच में जुटी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स द्वारा एक यूजर ने मुंबई पुलिस को एक पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी थी।
इस पोस्ट को FFSFIR नाम के एक यूजर ने शेयर किया था और इसमें लिखा हुआ था कि "मेरे मन में एक बेशर्मी भरी बात आ गई है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट जाएगा तो आधी दुनिया उलट पलट हो जाएगी, खरबों डॉलर खत्म हो जाएंगे।"
हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा इसको अफवाह बताया गया। खान की शादी के वेन्यू के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया था कि मुंबई पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की है।
इस पोस्ट को लिखने वाले यूजर की तलाश जारी है और इस पोस्ट को 13 जुलाई की रात को किया गया था। पुलिस इस पोस्ट के पीछे की वजह भी जानने को बेकरार है। किसी के अलावा अनंत और राधिका की शादी में दो लोग बिना इनविटेशन की भी घुस आए थे और इसमें मोहम्मद शफी शेख ने अपने आप को बिजनेसमैन बताया तो वेंकटेश नाम के एक शख्स ने खुद को यूट्यूबर पर बताया था।


Click it and Unblock the Notifications











